देहरादून, अगस्त 31 -- Dehradun News: शातिर हिस्ट्रीशीटर और पूर्व भाजपा पार्षद राकेश उर्फ तिनका ने खरीदने के नाम पर ज्वेलर से 4.85 लाख रुपये का सोने का रानी हार ठग लिया। आरोपी ने हार लेने के बाद कैश देने के बहाने ज्वेलर के कर्मचारी को अपने घर बुलाया। फिर वहां से धमकाकर भगा दिया और फोन पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रविवार को कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर डालनवाला नरेंद्र सिंह गहलावत ने बताया कि आराघर स्थित देवेंद्र ज्वेलर्स के मालिक सरोज कुमार ने तहरीर दी। बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे एकता विहार, सहस्रधारा रोड निवासी राकेश उर्फ तिनका उनकी दुकान पर आया। उसने 31.010 ग्राम का सोने का रानी हार खरीदा। जिसकी कीमत 4,85,000 रुपये है। आरोपी ने ज्वेलर को झांसा दिया कि उसका घर पास में ही है। कर्म...