देहरादून, अगस्त 4 -- Dehradun News: देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता द पेस्टल वीड स्कूल के पूर्व छात्र श्रेष्ठ शर्मा 32 वर्ष बाद मंगलवार को स्कूल आए। थ्री एस ग्रुप के संस्थापक व ग्रुप सीईओ श्रेष्ठ शर्मा का विद्यालय परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी उपलब्धियों और विद्यालय से जुड़े लंबे संबंधों के सम्मान में विशेष अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।श्रेष्ठ शर्मा अपनी माता नीलम शर्मा, पत्नी करिश्मा शर्मा, पुत्र श्रेयान शर्मा और पुत्री सैशा शर्मा के साथ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि दृढ़ संकल्प, ईमानदारी और निरंतर सीखने की भावना सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने छात्रों से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में मिले संस्कार और शिक्षा ने उनके व्यक्त...