देहरादून, जुलाई 11 -- Dehradun News: नई टिहरी। जिला मुख्यालय के सी ब्लॉक में अवैज्ञानिक तरीके से हुए खनन के कारण सरकारी आवासों को खतरा उत्पन्न करने के मामले में स्थानीय प्रशासन ने पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण की पत्नी व टिहरी की पूर्व जिला पंचायत अंबिका सजवान के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है। नई टिहरी में ब्लॉक-सी स्थित भूखंड संख्या पी-06 और पी-07 पर किए गए अत्यधिक व अनियंत्रित कटान से भारी भू-धसाव हुआ है। संबंधित भूखंड पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण की पत्नी अंबिका सजवाण ने क्रय किए हैं, जबकि वह मूल विस्थापित पात्र नहीं हैं। प्रशासन का कहना है कि भूखंड पर कराए गए विकास कार्यों के लिए की गई खुदाई से ऊपर स्थित सरकारी फ्लैटों की नींव प्रभावित हुई है, जिससे वहां निवास कर रहे परिवारों की ...