Dehradun News: पुलिस लाइन के जवान की हत्या, रेलवे पुल के पास मिला शव
देहरादून, नवम्बर 5 -- Dehradun News: पुलिस लाइन में तैनात जवान मोहम्मद शादाब खान की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है। उनका शव सिंघल मंडी के पास रेलवे पुल निर्माण स्थल के पास एक ठेले के नीचे बीते 17 जुलाई को बरामद हुआ था। पुलिस ने मामले में हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि मृतक की बहन आशी खान ने हत्या की नामजद तहरीर दी है। कहा कि घटना बीते 17 जुलाई की शाम की है। मछली बेचने वाले सागर नाम के व्यक्ति ने परिजनों को साढ़े पांच बजे सूचना दी कि शादाब का शव राजकुमार के ठेले के नीचे पड़ा है। परिजनों के मुताबिक घटना से कुछ देर पहले ही शादाब ने एसबीआई बैंक से पांच हजार रुपये निकाले थे। घटना के बाद उनके पास से वह नकदी गायब मिली। बहन आशी खान का दावा है कि फोन में घटना से कुछ मिनट पहले के वीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.