देहरादून, अक्टूबर 21 -- Dehradun News: हरिद्वार। शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में शहीद स्मारक पर हरिद्वार पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कर्तव्य पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को याद कर उनके सम्मान में पुष्प चक्र और फूल अर्पित किए गए। बुधवार को कार्यक्रम का नेतृत्व एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शहीद जवानों के नामों का उच्चारण किया गया। इसके बाद एसएसपी ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुष्प चक्र और फूल भेंट कर वीर जवानों के बलिदान को नमन किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को नमन साथ ही सेरिमोनियल गार्द ने शहीद ...