देहरादून, सितम्बर 3 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता  देश भर में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत मसूरी पुलिस ने लंढौर के अंडाखेत क्षेत्र में लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया।एसएसआई सत्येंद्र सिंह राठी ने बताया कि ऑनलाइन साइबर सुरक्षा अभियान के तहत मसूरी में जागरूकता अभियान चलाया गया। लंढौर क्षेत्र के अंडाखेत में मजदूर व कमजोर वर्ग के लोगों को ऑनलाइन साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को ऑनलाइन साइबर अपराध के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने एवं रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लोगों को ऑनलाइन साइबर अपराधों से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार की साइबर अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें...