देहरादून, अक्टूबर 5 -- Dehradun News: चकराता रोड पर प्रभात सिनेमा के पीछे वाली गली में पुलिस स्टाफ के काम का बहाना बनाकर एक व्यक्ति को बुलाया गया और 20-25 आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी पीड़ित से नगदी और सामान भी छीनकर ले गए। रविवार को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि चंदरनगर निवासी 48 वर्षीय सोनू ने तहरीर दी। बताया कि उसे एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने पुलिस के लिए कोई काम करने का हवाला देकर मौके पर बुलाया। कहा गया दो और लड़के लेकर आए। जब वह अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा आरोपियों ने पहले उसके साथियों को डराकर भगा दिया। फिर उस पर हमला बोल दिया। हमलावरों के पास खुखरी, देशी कट्टा, लोहे की रॉड और चाकू जैसे हथियार थे। बदमाशों ने बेरहमी से मारपीट करते ...