देहरादून, अक्टूबर 5 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कार्यकर्ता सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और मिठाई खिलाकर विरोध स्वरूप उनका आभार और सम्मान जताया।एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान प्रशासन और पुलिस की भूमिका से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को लाभ मिला और उसके प्रत्याशी को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया गया। संगठन ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और चुनाव प्रक्रिया की समीक्षा की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा है। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह का पक्षपात स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- एसएसपी कार्यालय पहुंची एनएसय...