देहरादून, सितम्बर 7 -- Dehradun News: देहरादून, प्रमुख संवाददाता। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने पुरानी पेंशन, गोल्डन कार्ड समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। उन्होंने मिनिस्टीरियल संवर्ग की विभिन्न मांगों, पेंशन और वेतनमान से जुड़े मामलों में शासन स्तर पर लंबित होने पर रोष जताया।सोमवार को 12 सूत्रीय मांग पत्र पर शासन स्तर से अब तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने के विरोध में उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने जनजागरण अभियान चलाया। एसोसिएशन ने डीएम कार्यालय, आबकारी विभाग और लोक निर्माण विभाग (खण्डीय) कार्यालय में गेट मीटिंग आयोजित कर कर्मचारियों से जुड़ी मांगों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष आशीष जोशी व सचिव सुभाष रतूड़ी ने कहा कि कर्मचारियों की ओर से लंबे सम...