Dehradun News: पीजी डॉक्टरों की हड़ताल जारी, मरीज परेशान
देहरादून, सितम्बर 13 -- Dehradun News: देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी में पीजी डॉक्टरों का धरना रविवार को भी जारी है। स्टाइपेंड न बढ़ाने को लेकर पीजी डॉक्टर छठे दिन भी हड़ताल पर है। हड़ताल की वजह से मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। इमरजेंसी में भर्ती होने एवं फाइल बनवाने और मरीज को देखने तक में घंटों लग रहे हैं। ओटी बुरी तरह प्रभावित है और ओपीडी में भी सेवाएं प्रभावित है। आरडीए के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत राठी का कहना है कि जब तक लिखित में नहीं दिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कहा कि उनकी मांग 70 हजार से बढ़ाकर स्टाइपेंड 1.10 लाख करने की है। यह भी पढ़ें- Almora News: मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर यह भी पढ़ें- मानदेय में बढ़ोत्तरी को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.