Dehradun News: पिता से बहस का बदला लेने को बुजुर्ग पर ईंट से हमला
देहरादून, जुलाई 22 -- Dehradun News: देहरादून। बसंत विहार थाना क्षेत्र के हरबंसवाला में पिता से बहस का बदला लेने के लिए एक युवक ने 59 वर्षीय बुजुर्ग पर ईंट से हमला कर दिया। हरबंसवाला निवासी राजेश कुमार मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अपने घर के पास खड़े थे। तभी तेलपुर चौक निवासी आरोपी रजत वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आरोपी का कहना था कि राजेश ने उसके पिता से बहस की थी। विरोध करने पर रजत ने उनके साथ मारपीट की और सिर पर ईंट दे मारी जिससे उन्हें चोट आई। बीच-बचाव के लिए जब पीड़ित का छोटा बेटा वहां पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। एसओ बसंत विहार शैंकी कुमार ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.