Dehradun News: पालिकाध्यक्ष ने सड़क निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ
देहरादून, अगस्त 31 -- Dehradun News: हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर, वार्ड नं. 13 के नागेश्वर धाम एवं सक्षम विहार में विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र का विकास केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देना चाहिए। नगर पालिका द्वारा नागरिकों की आवश्यकताओं और क्षेत्र की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवोदय नगर के प्रत्येक क्षेत्र को बेहतर सड़क एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका निरंतर प्रयासरत रहेगी। विकास का लाभ समाज के अंतिम व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.