देहरादून, अगस्त 31 -- Dehradun News: हरिद्वार। ज्वालापुर वार्ड 35 कड़छ स्थित अंबेडकर चौक के पुराने शौचालय के स्थान पर नए शौचालय निर्माण कार्य का शुभारंभ स्थानीय पार्षद और लोगों ने नारियल फोड़कर किया। इस दौरान पार्षद अंजू देवी ने कहा कि काफी समय से शौचालय बंद था जिसके कारण स्थानीय लोगों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनकी समस्या को देखते हुए मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार से नए शौचालय निर्माण पर चर्चा कर प्रस्ताव दिया गया। जिस पर मुख्य नगर आयुक्त द्वारा संज्ञान लेते हुए सुलभ शौचायल को निर्माण कार्य सौंपा। जल्द ही नया शौचालय बनकर तैयार हो जाएगा जिसका उपयोग स्थानीय लोग कर सकेंगे। पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने कहा कि वार्ड के स्थानीय लोगों की समस्याएं और परेशानियों को दूर करने का भरसक प्रयास किया जाता है। जिस काम के लिए वार...