Dehradun News: पार्क क्षेत्र में सुअर एवं भालूओं का आतंक ,सेब के बगीचों को नुकसान
देहरादून, जुलाई 18 -- Dehradun News: मोरी। विकास खण्ड मोरी के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में इन दिनों जंगली सुअर एवं भालूओं के आतंक से लोग परेशान हैं। पार्क क्षेत्र के सांकरी,सौड, कोट गांव,जखोल,तालूका आदि क्षेत्रों में भालूओं के द्वारा सेब के पौधों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सेब काश्तकार/ किसानों ने नगदी फसलों सेब,आलू,राजमा आदि का उचित मुआवजा की मांग की है। ग्रामीण बचन सिंह राणा,किसन सिंह रावत, अतर सिंह पंवार आदि ने बताया कि पार्क क्षेत्र के भालूओं सेब बागवानी एवं आवासीय बस्तीयों से जंगलों की और भगगाने की मांग की। साथ में उचित मुआवजा की मांग की है। मुआवजा न दिए जाने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी। सांकरी रेंज अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि भालूओं एवं सुअरों की रोकथाम के लिए गश्त बढ़ाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.