Dehradun News: पार्किंग विवाद में युवक से मारपीट, मोबाइल तोड़ा
देहरादून, नवम्बर 23 -- Dehradun News: देहरादून। बंजारावाला के कारगी रोड स्थित चौधरी अपार्टमेंट में पार्किंग विवाद को लेकर बिल्डर के बेटे ने निवासी युवक के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित रवि किशोर थपलियाल की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने बिल्डर गजपाल सिंह चौधरी और उसके बेटे गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कहा कि 20 नवंबर की रात 9:30 बजे गुरप्रीत ने रवि के सिर व छाती पर 10-15 मिनट तक लात-घूंसे बरसाए, जो सीसीटीवी में कैद हो गया। 112 पर कॉल करने पर आरोपी ने उनका मोबाइल पटककर तोड़ दिया और पार्किंग में स्कूटी खड़ी कर धमकाया। पीड़ित ने पड़ोसी के घर छिपकर पुलिस बुलाई। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.