देहरादून, अक्टूबर 15 -- सरठेड़ी गांव में कुत्तिया के हमले से दहशत Dehradun News: रुड़की। भगवानपुर क्षेत्र के सरठेड़ी गांव में एक पागल कुत्तिया ने आतंक मचा दिया। कुत्तिया ने बच्चों समेत करीब 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया। अचानक हुए हमलों से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और गांव में हड़कंप मच गया। घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में उपचार के लिए पहुंचाया गया। बताया गया है कि लोगों पर लगातार हमला कर रही कुत्तिया को ग्रामीणों ने मिलकर मार दिया। सरठेड़ी गांव में कुत्तिया के हमले में घायल 12 लोगों को सिविल अस्पताल रुड़की लाया गया। यहां डॉक्टरों ने सभी घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन और एंटी रेबीज सीरम लगाया। इनमें 14 वर्षीय अप्सरा, 55 वर्षीय सरस्वती और सात वर्षीय मानसी को कुत्तिया ने अधिक काटा था। घाव गहरे होने क...