Dehradun News: पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
देहरादून, अक्टूबर 19 -- Dehradun News: विकासनगर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, रविवार रात को नावघाट भीमावाला स्थित बगीचे के पास से वीर सिंह (40) पुत्र स्व. लेखराम निवासी नावघाट भीमावाला को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल चमन सिंह और अनिरुद्ध शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.