देहरादून, अक्टूबर 25 -- Dehradun News: देहरादून। बंजारावाला के वृन्दा गार्डन बैंक्वेट हाल में हमारी धरोहर हमारी पहचान संस्था की ओर से पहाड़ की संस्कृति एवं रीति रिवाजों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि मीनाक्षी घिल्डियाल और वीर सिंह पंवार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पहाड़ी पहनावे मे रैंप वाक एवं पहाड़ी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यकम का मुख्य आकर्षण भड्डू की दाल भात आयोजन रहा। कार्यक्रम में ढ़ोल दमऊ, देव डोली, एवं पहाड़ी संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर मुख्य आयोजक संगीता बहुगुणा, सुचिता उनियाल, प्रमोद काला, आनंद कोठरी, दिव्या जोशी, उमा पंवार , कैलाश जोशी, पूनम व्यास, एवं शोभा रावत उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...