देहरादून, जुलाई 27 -- Dehradun News: टीएचडीसी कॉलोनी, देहराखास में एक प्रॉपर्टी डीलर ने रंजिश के चलते एक व्यक्ति की कार में आग लगा दी। मामले में रविवार को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने आरोपी से जान-माल का खतरा जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। टीएचडीसी कॉलोनी, देहराखास निवासी निजाम अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी दुकान के पास विष्णु प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय है। आरोप है कि इसके मालिक रचित मेहंदीरता निवासी दशमेशपुरी, निरंजनपुर माजरा ने उनके साथ पूर्व में भी कई बार गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बीती 20 जुलाई की रात करीब आठ बजे आरोपी ने उनकी सेंट्रो कार के शीशे तोड़ दिए थे। इसकी लिखित शिकायत 21 जुलाई को पटेलनगर कोतवाली में की गई थ...