देहरादून, जुलाई 23 -- Dehradun News: देहरादून। प्रापर्टी का झांसा देकर महिला से 12.44 लाख की ठगी में कोतवाली नगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। त्यागी रोड निवासी सुनीता ग्रोवर ने शिकायत कर बताया कि साइबर ठगों ने किसी अन्य व्यक्ति का रूप धारण कर उन्हें धोखे में रखा और छलपूर्वक उनसे करीब 12.44 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने प्रापर्टी की रकम के सिलसिले में उन्हें झांसे में लिया। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने ई-एफआईआर के माध्यम से शिकायत दी। कोतवाली नगर पुलिस ने जीरो एफआईआर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: 75 वर्षीय बुजुर्ग से 3.57 लाख की धोखाधड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...