देहरादून, अगस्त 2 -- Dehradun News: विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने पश्चिमीवाला स्थित एक परचून की दुकान में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए 25 वर्षीय इमरान पुत्र इनाम निवासी बुलाकीवाला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए ड्राई फ्रूट्स, नमकीन, सिगरेट, डीवीआर और नकदी बरामद की है। आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार पश्चिमीवाला निवासी राजेश ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी अर्द्धसैनिक कैंटीन नामक परचून की दुकान में 27-28 जुलाई की रात अज्ञात व्यक्ति ने छत की चादर उखाड़कर प्रवेश किया और ड्राई फ्रूट्स, नमकीन, सिगरेट, डीवीआर तथा करीब एक हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: पश्चिमीवाला में परचून की दुकान में चोरी मामले के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के न...