Dehradun News: पर्वतीय विकास जागृति समिति ने दून अस्पताल में 200 मरीजों को बांटे फल
देहरादून, अक्टूबर 12 -- Dehradun News: देहरादून। पर्वतीय विकास जागृति समिति, देहरादून द्वारा दून अस्पताल में एक फल वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती लगभग 200 मरीजों को फल वितरित किए गए। समिति के महासचिव जीएस नेगी और संगठन सचिव शशिकांत गौड़ ने अस्पताल की डीन प्रो. डॉ. गीता जैन और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. आरएस बिष्ट को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष कर्नल आनंद थपलियाल और संरक्षक आशुतोष थपलियाल ने इन वरिष्ठ चिकित्सकों को प्रशंसा पत्र एवं 'पर्वतीय स्वास्थ्य सेवा गौरव सम्मान 2026' से अलंकृत किया। उपाध्यक्ष गोपाल दत्त रतूड़ी सहित समिति के अन्य कई पुरुष एवं महिला सदस्यों ने वार्डों में जाकर फल बांटे। अस्पताल प्रबंधन ने इस पुनीत कार्य के लिए समिति का आभार व्यक्त किया। समिति पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.