Dehradun News: पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता ही शिव का संदेश
देहरादून, अगस्त 11 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता धर्मपुर चौक स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण ज्ञान महायज्ञ के दसवें दिन कथा व्यास एवं शिव आराधक आचार्य सुभाष जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, समभाव, सामाजिक समरसता और सभी के प्रति समानता का भाव ही भगवान शिव का संदेश है।उन्होंने कहा कि भगवान शिव सरलता, सहजता, त्याग और सर्वकल्याण के प्रतीक हैं। उनका स्वरूप हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, सभी जीवों के प्रति करुणा और समाज में बिना भेदभाव के समानता का भाव रखने की प्रेरणा देता है। जल, वायु, पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं की रक्षा करना भी शिव आराधना का महत्वपूर्ण हिस्सा है।आचार्य ने श्रद्धालुओं से शिव महापुराण की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा, जरूरतमंदों की सहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.