देहरादून, नवम्बर 14 -- Dehradun News: मसूरीl संवाददाता। मसूरी में मौसम ने अचानक करवट ली। अचानक से काले बादल छाने के साथ ही घना कोहरा छा गया।तापमान में आई गिरावट के चलते ठंड बढ़ गई।शनिवार को  पर्यटन नगरी मसूरी में सुबह से लेकर दोपहर 2 बजे तक चटक धूप खिली हुई थी। अपराह्न करीब 3 बजे मौसम के अचानक करवट बदलने से आसमान में काले बादल छा गए व शहर में चारों तरफ घना कोहरा छा गया। वहीं तापमान में आई गिरावट के चलते ठंड बढ़ गई। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। शाम के समय माल रोड पर पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। इस दौरान पर्यटक यहां के सुहाने मौसम का आनंद उठाते हुए नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...