देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। तारा जोशी फाउंडेशन की ओर से 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक परेड ग्राउंड में श्रौत महोत्सव 2026 आयोजित किया जाएगा। पांच दिवसीय महोत्सव में देश की समृद्ध लोक संस्कृति, हथकरघा, हस्तशिल्प, संगीत और पारंपरिक कलाओं को मंच मिलेगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला तीस अक्तूबर सेमहोत्सव की रूपरेखा और कार्यक्रम बुधवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजक किरन जोशी ने महोत्सव की रूपरेखा और कार्यक्रमों की जानकारी दी। महोत्सव की थीम लोगों का उत्सव, परंपराओं का संरक्षण रखी गई है। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक होंगे। शुक्रवार को उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी शामिल होंगी। पहले दिन कु...