देहरादून, अक्टूबर 14 -- Dehradun News: देहरादून। एमकेपी पीजी कॉलेज में बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 'जिंदगी कैसी है पहेली' कार्यक्रम आयोजित किया गया। नशा उन्मूलन समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के जीवन के प्रति दृष्टिकोण को समझना और परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को दूर करना था। मनोविज्ञान विभाग के सहयोग से छात्राओं की व्यक्तिगत काउंसलिंग की गई। प्राचार्य डॉ. ममता सिंह ने छात्राओं को नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। डॉ. अल्का मोहन शर्मा ने जीवन में सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन पूनम सिंह ने किया, जबकि निर्देशन समिति संयोजिका डॉ. एल्वी दास ने किया। यह भी पढ़ें- Godda News: महिला कॉलेज में छात्र कल्याण एवं मानसिक स्वास्थ्...