Dehradun News: परिषद के संस्थापक जीपीसी शर्मा के निधन पर शोक
देहरादून, जुलाई 11 -- Dehradun News: देहरादून। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के तिलक बाजार रोड, सुभाषनगर स्थित कार्यालय में शनिवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के संस्थापक व कृषि विभाग के सेवानिवृत्त जीपीसी शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। अजबपुर (बंगाली कोठी) निवासी शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया था। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। शर्मा के कर्मचारियों एवं पेंशनरों के हित में किए गए कार्यों को याद किया गया। इस दौरान ओमवीर सिंह, टीसी सैनी, जगवीर सिंह, दीपचन्द शर्मा, डॉ. शेरा सिंह, बीपी पयाल और संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.