देहरादून, अक्टूबर 18 -- Dehradun News: देहरादून। राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद् के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान जिला कार्यक्रम और पौड़ी गढ़वाल के पोखड़ा विकासखंड में आयोजित त्रिस्तरीय सेवा सेतु सम्मेलन 2026 की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी। अशोक वर्मा ने मुख्यमंत्री को माता की चुनरी ओढ़ाकर नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आगामी दशहरा पर्व की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि धामी सरकार जनहित और लोक कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इससे प्रदेश निश्चित रूप से विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से जीत का परचम लहराएगी।

हिंदी ...