Dehradun News: परिश्रम, संघर्ष और नेतृत्व क्षमता से विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं को नवाजा
देहरादून, अक्टूबर 26 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस की ओर से कारगी चौक स्थित एक वेडिंग पॉइंट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभा, परिश्रम, संघर्ष और नेतृत्व क्षमता से विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में कारगी चौक स्थित एक वेडिंग पॉइंट में महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने उत्तराखंड की गौरवशाली परंपरा और यहां की नारी शक्ति के अदम्य साहस का स्मरण किया।उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान केवल अपने प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक विरासत से ही नहीं, बल्कि यहां की उन साहसी महिलाओं से भी है, जिन्होंने अपने संघर्ष, त्याग और नेतृत्व से इतिहास रचा है। वीरांगना तीलू रौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.