देहरादून, जुलाई 18 -- Dehradun News: नई टिहरी। जनपद टिहरी गढ़वाल के परिवहन विभाग ने नैनबाग क्षेत्र गरखेत में सार्वजनिक वाहनों के किराए में बढ़ोतरी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय ग्रामीणों ने भाग लिया। मनमाने किराये पर परिवहन विभाग ने कार्यवाही का भरोसा दिया। बैठक के दौरान क्षेत्र की जनता ने किराया बढ़ोतरी को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर मनमाने तरीके से किराया वसूला जा रहा है। ग्रामीणों ने परिवहन विभाग से सभी वाहनों में अधिकृत किराया सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने की मांग की, ताकि यात्रियों से निर्धारित दरों के अनुसार ही किराया लिया जा सके। व्यापार मंडल गरखेत के अध्यक्ष संजय रावत ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी विभाग को शिकायत भेजी जा चुक...