Dehradun News: परिवहन विभाग की कार्रवाई, 69 चालान, नौ वाहन सीज
देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: हरिद्वार। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में 69 वाहनों के चालान किए गए और नौ वाहन सीज किए गए। श्यामपुर, ऋषिकुल, जगजीतपुर, मिस्सरपुर, देवपुरा और सिडकुल सहित विभिन्न क्षेत्रों में जांच की गई। ओवरलोडिंग, बिना परमिट संचालन, अधिक सवारियां बैठाने, बिना वैध लाइसेंस और बीमा के वाहन चलाने पर कार्रवाई हुई। गलत लेन, प्रतिबंधित स्थान पर पार्किंग और आवश्यक दस्तावेज नहीं होने पर भी चालान किए गए। एआरटीओ ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.