Dehradun News: पथरी में शौक के लिए तमंचा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
देहरादून, जुलाई 2 -- Dehradun News: हरिद्वार। पथरी थाना पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुरुवार को आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात को दरोगा मुकेश राणा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम शेरपुर रोड से नसीरपुर खुर्द जाने वाले मार्ग पर एक युवक पुलिस को देखकर वापस लौटने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा कर नसीरपुर खुर्द जाने वाली सड़क के पास स्थित एक मुर्गी फार्म के पीछे चकरोड पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम विशाल पुत्र सुभाष निवासी ग्राम भट्टीपुर, थाना पथरी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.