Dehradun News: पत्नी की बीमारी के बहाने चार महीने पहले मांगी कार दोस्त ने नहीं लौटाई
देहरादून, अगस्त 5 -- Dehradun News: एक दोस्त पर आंख मूंदकर भरोसा करना एक छात्र को भारी पड़ गया। पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर दोस्त छात्र से उसकी थार गाड़ी मांगी और उसे लेकर सहारनपुर चला गया। वहां उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गाड़ी पर कब्जा कर लिया। 13 अप्रैल से लेकर अब तक करीब चार महीने बीत जाने के बाद भी जब गाड़ी वापस नहीं मिली तो परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह मूल रूप से शामली के इसापुर खुरगान निवासी तबरेज जम ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में बीसीए अंतिम वर्ष का छात्र है। वह वर्तमान में क्लेमनटाउन स्थित सेंट मैरी गेट नंबर दो के सामने किराए पर रहता है। पुलिस को दी गई तहरीर में तबरेज ने बताया कि बीते 13 अप्रैल को उसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.