Dehradun News: पत्नी की गुमशुदगी को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद, पति और पिता से मारपीट का आरोप
देहरादून, नवम्बर 27 -- Dehradun News: हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में पत्नी के घर से लापता होने के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पति ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दुकान के पास पहुंचकर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ज्वालापुर के मोहल्ला चाकलान निवासी अमन गुलाटी ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि 29 अक्तूबर की रात करीब 2:20 बजे उसकी पत्नी दीक्षा घर से बिना किसी को बताए चली गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो उसने पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी और थाने में भी गुमशुदगी की जानकारी दी। इसके बाद उसकी पत्नी का फोन किसी अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल से आया और उसने अपने देहरादून में होने की जानकारी दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.