देहरादून, अगस्त 23 -- Dehradun News: फोटो हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह में देर रात तक चला मुशायरा देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। आजादी का पैगाम इंसानियत के नाम देते हुए मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन शनिवार देर रात को हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह में किया गया। जिसमें शायरों ने वतन, दुनियादारी, मुफलिसी को लेकर कलाम कहे।

शायरों के अद्भुत कलाम मेहमान-ए-खुसूसी याकूब सिद्दिकी, जेर-ए-सदारत आरए खान ने महफिल की शमां रोशन की। मुशायरे में अफजल मंगलौरी ने शहीदों को सलाम पेश करते हुए कहा कि, आजादी ए वतन का हंसी पे पयाम है, इंसानियत के नाम मोहब्बत की शाम है..। शाख दूनवी ने प्यार का कलाम सुनाया कि, मैंने जब देखा उसे तो उसने आंखें फेर ली, उसने जब देखा मुझे मैं देखता ही रह गया..। शायर इकबाल आज़र ने सलीके से दिल का ...