Dehradun News: पड़ोसी महिला पर घर के बाहर हंगामे में केस दर्ज
देहरादून, अगस्त 24 -- Dehradun News: देहरादून। बसंत विहार थाना पुलिस ने क्षेत्र के अर्जुन एन्क्लेव में एक व्यक्ति के घर के बाहर हंगामा करने, गाली-गलौज और वाहन पर पथराव करने के आरोप में केस दर्ज किया है। अनुपम खत्री ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 23 फरवरी की शाम को उनकी पड़ोसन नेहा कुछ अन्य महिलाओं व पुरुषों के साथ उनके घर के बाहर इकट्ठा हुई और घटना को अंजाम दिया। एसओ शैंकी कुमार ने बताया कि मामले में रविवार को केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.