Dehradun News: पड़ोसी ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, केस दर्ज
देहरादून, सितम्बर 24 -- Dehradun News: एमडीडीए इंदिरापुरम जीएमएस रोड में पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। वरिष्ठ नागरिक महिला ने अपनी पड़ोसन और उसके दो अज्ञात साथियों पर जबरन घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि चरणजीत कौर ने बताया कि उनके ऊपर वाले फ्लैट में रहने वाली गांगुली पिछले लगभग नौ महीने से उन्हें और उनके पति को लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रही हैं। 16 सितंबर को आरोपी महिला ने दो अन्य व्यक्तियों के साथ उनके घर में जबरन प्रवेश करने का प्रयास किया और अपशब्द कहते हुए पीड़िता को जोर से थप्पड़ मार दिया। पीड़िता के पास घटना का वीडियो फुटेज भी है। विवाद के कई अन्य कारण भी हैं। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.