Dehradun News: पड़ोसी डॉक्टर और उसकी मां ने बुजुर्ग महिला को पीटा
देहरादून, सितम्बर 23 -- Dehradun News: देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र के एमडीडीए इंद्रापुरम में एक बुजुर्ग महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले डॉक्टर और उसकी मां पर मारपीट का आरोप लगा है। 61 वर्षीय भारती गांगुली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भूतल पर रहने वाले उनके पड़ोसी डॉ. अमनदीप सिंह और उनकी माता से उनका पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि 16 सितंबर को सुबह 10 बजे और फिर दोपहर एक बजे के करीब दोनों आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की और अचानक मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में बुजुर्ग महिला को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर नरेश राठौर ने बताया कि मामले में मंगलवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.