देहरादून, जुलाई 28 -- Dehradun News: देहरादून। बिंदाल बस्ती, चुक्खुवाला में पड़ोसियों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। पीड़िता सावित्री देवी के अनुसार 16 जुलाई की सुबह संजय साहनी, शंकर, शिवम समेत लगभग 10-11 पड़ोसियों ने एकराय होकर घटना को अंजाम दिया। इससे उनके सिर में 10 टांके आए और कूल्हे की हड्डी में गंभीर चोट लगी। बाद में बीच-बचाव करने आए उनके दामाद को भी पीटा गया। शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...