Dehradun News: पटेलनगर गोलीबारी में फरार एक आरोपी 35 दिन बाद गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 25 -- Dehradun News: पटेलनगर में एसजीआरआर संस्थान के बाहर बीते 20 अगस्त को हुई गोलीबारी में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोलीबारी के मुख्य आरोपी गुरमीत के साथ घटना में प्रयुक्त कार में सवार था। फरार गुरमीत अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। एसजीआरआर कॉलेज रोड पर दो छात्र गुटों में यह झगड़ा हुआ था। जिसमें पहले यहां फिर इसके बाद भाग रहे आरोपियों का पीछा करते वक्त सेंट ज्यूड चौक पर गोलीबारी हुई। इसमें साहिल को गोली लगी थी। वारदात के बाद ही पुलिस ने चेकिंग के दौरान नया गांव बैरियर से एक आरोपी रोहित को घटना में प्रयुक्त कार के साथ दबोच लिया था। गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी गुरमीत और उसके अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि गुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.