Dehradun News: पटाड़ी सला में सड़क निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
देहरादून, जुलाई 31 -- Dehradun News: पुरोला। विकासखंड पुरोला की ग्राम पंचायत चपटाड़ी सला के ग्रामीणों ने प्रस्तावित सड़क निर्माण का विरोध करते हुए उपजिलाधिकारी पुरोला को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण निरस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक बाहरी व्यक्ति अपने निजी स्वार्थ के लिए ग्रामसभा चपटाड़ी सला में सड़क का निर्माण कराना चाहता है, जिसका ग्रामसभा के अधिकांश लोग विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस सड़क से ग्रामसभा को कोई लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि पर्यावरण एवं ग्रामीणों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामसभा चपटाड़ी वर्ष 2013 से लगातार आपदाग्रस्त क्षेत्र है तथा दिसंबर 2016 से विस्थापित क्षेत्रों की सूची में शामिल है। ग्रामीणों ने वर्ष 2013 में हुए भूगर्भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.