Dehradun News: पटना के व्यक्ति की जमीन पर दोबारा कब्जे का प्रयास, केस दर्ज
देहरादून, अगस्त 12 -- Dehradun News: राजपुर क्षेत्र के तरला नागल में पटना, बिहार के एक व्यक्ति की जमीन पर दूसरी बार अवैध कब्जे का प्रयास किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी ओमवीर ढाका और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि कंकड़बाग, पटना निवासी बिबेका नंद कुमार ने तहरीर दी। बताया कि तरला नागल में उनकी और उनके संबंधी की जमीन है। जिसे 2020 में खरीदा गया था। यह जमीन वर्तमान में पीएनबी पटना के पास गिरवी है। आरोप है कि आठ अगस्त की रात आरोपी ओमवीर ढाका भारी संख्या में लोगों और महिलाओं को लेकर वहां पहुंचा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ताला तोड़कर जमीन पर कब्जे की कोशिश, चार पर केस आरोपियों ने वहां मौजूद कर्मचारियों को मारपीट की धमकी दी। दहशत में आए कर्मचारियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.