Dehradun News: पंचायती मंदिर समिति के अध्यक्ष बने गोपाल, सचिव नरेश
देहरादून, अक्टूबर 26 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पंचायती शिव मंदिर सेवा समिति नत्थनपुर मोहकमपुर की प्रबंध कारिणी समिति का कार्यकाल पूर्ण होने पर सोमवार को साधारण सभा की बैठक में नई प्रबंध कारिणी समिति का गठन किया गया। जिसमें गोपाल सिंह वर्मा को अध्यक्ष और नरेश चंद्र कुलाश्री को सचिव चुना गया।बाल इन्दिरा गेस्ट हाउस मोहकमपुर के सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता गोपाल सिंह वर्मा, संचालन प्रबंध कार्यक्रम संयोजक नरेश चन्द्र कुलाश्री ने किया। निवर्तमान सचिव विक्रम सिंह रावत ने विगत पांच वर्षों में समिति के कार्यों की प्रगति का विस्तृत ब्यौरा सभी के सामने रखा। कोषाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा। चुनाव अधिकारी मोहन लाल बलोदी, गोवर्धन प्रसाद मनोड़ी, राजीव शर्मा खनसाली की निगरानी में नई कार्यकारिणी पर सहमति जताई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.