Dehradun News: नौकरानी पर सोने के जेवर चोरी करने के आरोप में केस
देहरादून, अक्टूबर 4 -- Dehradun News: पटेलनगर थाना क्षेत्र के पूजा विहार, सेवला कलां में एक घर से सोने के आभूषण चोरी हो गए। घर मालिक ने अपनी नौकरानी पर इसका आरोप लगाया है। पुलिस ने शक के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभिनव शर्मा निवासी पूजा विहार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके घर पर पिछले एक साल से पारुल नाम की महिला खाना बनाने का काम कर रही है। अभिनव का आरोप है कि बीते 23 सितंबर को उनके घर से दो सोने की चेन और एक जोड़ी सोने के कान के ईयररिंग चोरी हो गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन घर में बाहर से कोई अज्ञात व्यक्ति नहीं आया था और न ही घर में किसी तरह की कोई तोड़फोड़ हुई थी। इसी आधार पर उन्हें अपनी नौकरानी पारूल पर चोरी का शक है। आरोपी महिला मूल रूप से चंद्रबनी रोड, पटेल नगर की रहने वाली है। पुलिस ने शनिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.