देहरादून, अक्टूबर 21 -- Dehradun News: देहरादून। नेशविला रोड पर तोइरारे से कनिष्कांत मार्केट स्थित केनरा बैंक तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नेशविला रोड व्यापार समिति के संरक्षक लालचंद शर्मा ने किया। उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास और स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए। सड़क जैसी आवश्यक सुविधाओं का बेहतर होना आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सुगम बनाता है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाना चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों को उनका वास्तविक लाभ मिल सके। इस अवसर पर पार्षद अशोक डोबरियाल, ठेकेदार राजकुमार, रवि कपूर सहित स्थानीय व्यापारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...