देहरादून, नवम्बर 7 -- Dehradun News: देहरादून। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत शनिवार को नगर निगम की ओर से पलटन बाजार में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से व्यापारियों और आमजन को दीपावली पर पटाखों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले वायु प्रदूषण और उसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि पटाखों से निकलने वाला धुआं और सूक्ष्म कण हवा की गुणवत्ता खराब करते हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अधिक परेशानी होती है। नगर निगम की टीम ने लोगों से पटाखों का सीमित उपयोग करने और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Haldwani News: दीपावली पर स्वास्थ्य व सुरक्षा के साथ अपनों का रखें विशेष ध्यान यह भी पढ़ें- Bokaro News: होली क्रॉस स्कूल में मनी ग्री...