Dehradun News: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन के ठेकेदार पर 50 हजार का जुर्माना
देहरादून, अगस्त 7 -- Dehradun News: श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर ने स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए श्रीकोट गंगानाली क्षेत्र में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन की कार्यदायी संस्था के ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का चालान किया है। महापौर आरती भंडारी ने बताया कि क्षेत्रवासियों की शिकायत पर संबंधित संस्था को कई बार नाली साफ करने और निर्माण सामग्री हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्देशों की अनदेखी की गई। इसके बाद उन्होंने स्वयं मौके का निरीक्षण किया, जहां लापरवाही पाए जाने पर नगर निगम की टीम को तत्काल 50 हजार रुपये का चालान करने के निर्देश दिए।महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में गंदगी फैलाने, नालियों को अवरुद्ध करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर निर्माण सामग्री या अन्य सामान डालकर स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.