Dehradun News: निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार बाइक ने ट्रक चालक को मारी टक्कर
देहरादून, सितम्बर 24 -- Dehradun News: निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार बाइक ने पैदल चल रहे एक ट्रक चालक को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। बीते 28 अगस्त को हुई घटना में बुधवार को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि आंवला, बरेली के रहने वाले छोटे खान पेशे से डीसीएम ट्रक के चालक हैं। वह 25 अगस्त को कानपुर से ट्रक में सामान लेकर अपने बेटे दानिश के साथ देहरादून आए थे। 28 अगस्त की रात करीब आठ बजे मंडी में सामान उतारने के बाद वे दोनों मंडी के गेट के पास सड़क किनारे पैदल चाय पीने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से लहराते हुए आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने छोटे खान को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से घायल को तुरंत पास के अस्पताल में भर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.