देहरादून, सितम्बर 25 -- Dehradun News: देहरादून। आप कार्यकर्ताओं ने राजधानी में नियो मेट्रो परियोजना के नाम पर सर्वे, डीपीआर कंसल्टेंसी और अन्य प्रक्रियाओं में जनता के करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जनता के पैसे के इस्तेमाल का विस्तृत हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- नियो मेट्रो के नाम पर सर्वे और डीपीआर में करोड़ों रुपये खर्च करने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...