देहरादून, अक्टूबर 6 -- Dehradun News: रुड़की। वेतन काटे जाने के विरोध में कूड़ा वाहन चालकों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है,नगर निगम के द्वारा जिस कंपनी को ठेका दिया है वह लगातार कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। आरोप लगाया कि पिछले पांच महीने से कंपनी लगातार कर्मचारियों का एक से दो दिन का वेतन काटा जा रहा है इस महीने 30 कर्मचारियों का वेतन काटा गया। जबकि उनकी हाजिरी पूरी दर्ज है। आरोप लगाया कि कुछ बड़े वाहनों पर कंपनी ने बाहर के चालकों को नौकरी पर रखा है,आरोप है कि उन चालकों के पास लाइसेंस भी नहीं है। वहीं यूनियन के अध्यक्ष नरेश घोघलिया ने बताया कि मेयर और विधायक से छह माह पूर्व हुई वार्ता में सहमति हुई थी जिसमें समान वेतन,कर्मचारियों को नियमित करने आदि की मांग को पूरा आश्वासन दिया था वह अब तक पूरा ...